होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

इमरान हाशमी के फैंस के लिए खुशखबरी, इस साल रिलीज होने जा रही हैं इमरान की ये बड़ी फिल्में

By Bollywood halchal | Mar 16, 2021

बॉलीवुड इंडस्ट्री में 'सीरियल किसर' के नाम से मशहूर, एक्टर इमरान अपनी शानदार एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज करते हैं। चाहे फिल्म जन्नत में एक सिरफिरे लेकिन आशिक़ का किरदार हो या राज़ रीबूट में विलन का किरदार, इमरान हर रोल को बखूबी निभाते हैं। काफी समय से इमरान बड़े पर्दे पर नज़र नहीं आए हैं। आखिरी बार इमरान हाशमी नेटफ्लिक्स  की सीरीज बार्ड ऑफ़ ब्लड में नज़र आए थे। लेकिन यह साल इमरान के फैंस के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है। दरअसल, इस साल इमरान कई बड़ी फिल्मों में नज़र आने वाले हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि इस साल इमरान हाशमी की कौनसी मूवीज़ रिलीज होने जा रही हैं -       

मुंबई सागा 
इमरान हाशमी और जॉन अब्राहम की इस एक्शन थ्रिलर का निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है। इस फिल्म में इमरान और जॉन के अलावा जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर, रोहित रॉय, समीर सोनी और अमोल गुप्ते महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे। यह फिल्म सिनेमाघरों में 19 मार्च 2021 को रिलीज होगी। 

चेहरे 
इमरान हाशमी, अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म चेहरे में नज़र आएँगे। इस थ्रिलर को रूमी जाफरी ने डायरेक्ट किया है और इसे आनंद पंडित ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 30 अप्रैल 2021 को रिलीज की जानी है। 

एज्रा 
जय कृष्णन द्वारा निर्देशित मलयालम सुपरनैचुरल थ्रिलर एज्रा की हिंदी रीमेक में इमरान हाशमी लीड रोल में नज़र आऐंगे। फिल्म को मुंबई और मॉरीशस में शूट किया जाएगा, जिसका निर्माण भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, कृष्ण कुमार और अभिषेक पाठक करेंगे। यह फिल्म 7 दिसंबर 2021 को रिलीज की जानी है। 

फादर्स डे
इमरान हाशमी ने जासूस सूर्यकांत भांडे पाटिल की वास्तविक कहानी पर आधारित फिल्म की घोषणा की है। सुर्यकांत ने 120 बच्चों के अपहरण के मामलों को मुफ्त में सुलझाया था। फादर्स डे की कहानी रितेश शाह द्वारा लिखी गई है, जिसका निर्देशन शांतनु बागची द्वारा किया गया है और फिल्म इमरान हाशमी, प्रिया गुप्ता और कल्पना उदियावर द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 5 सितंबर 2021 को रिलीज की जानी है। 

सब फर्स्ट क्लास है
सब फर्स्ट क्लास है, एक बॉलीवुड ड्रामा है, जो बलविंदर सिंह जंजुआ द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म में इमरान हाशमी लीड रोल में नज़र आएंगे। फिल्म एक आम आदमी की आकांक्षाओं और सपनों के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म 3 मई 2021 को रिलीज की जानी है। 

टाइगर 3 
सलमान खान की टाइगर और टाइगर ज़िंदा है के बाद, इमरान हाशमी इसके तीसरे पार्ट टाइगर 3 में नज़र आने वाले हैं। खबरों के मुताबिक इस फिल्म में इमरान विलन के रोल में नज़र आने वाले हैं। यह फिल्म सितंबर में रिलीज की जानी है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.