होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

सिमी गरेवाल ने इस एक्टर संग न्यूड सीन देकर मचा दी थी सनसनी, मामला जा पहुंचा था कोर्ट, पढ़ें पूरा किस्सा

By Bollywood halchal | Oct 17, 2021

बॉलीवुड अभिनेत्री और होस्ट सिमी गरेवाल अपने समय की सबसे खूबसूरत और बोल्ड हिरोइनों में से एक हैं। सिमी का जन्म 17 अक्टूबर 1947 को पंजाब की एक आर्मी फैमिली में हुआ था। सिमी के दादाजी कैप्टन कहर सिंह गरेवाल एक बहुत बड़े योद्धा थे। ब्रिटिश महारानी क्वीन विक्टोरिया ने खुद सिमी के दादा को तलवार भेंट की थी। सिमी गरेवाल के पिता जे एस गरेवाल इंडियन आर्मी में ब्रिगेडियर थे। सिमी ने आवारा फिल्म देखने के बाद महज पाँच साल की उम्र में फैसला किया था कि वे बड़ी होकर एक्ट्रेस बनेंगी। हालाँकि, उनके माता-पिता इसके खिलाफ थे लेकिन सिमी की जिद्द के आगे उन्हें झुकना ही पड़ा। सिमी ने अपनी पढ़ाई इंग्लैंड से पूरी की है। पढ़ाई पूरी होने के बाद सिमी ने फिल्मों में काम करने के लिए अपने माता-पिता के सामने भूख हड़ताल की थी, जिसके बाद उनके माता-पिता को राजी होना ही पड़ा।

सिमी ने 1962 में महज 15 साल की उम्र में में अभिनेता फिरोज खान के अपोजिट फिल्म टार्ज़न गोज़ तो इंडिया से अपना बॉलवुड सफर शुरू किया था। हालाँकि, बॉलीवुड में सिमी को पहचान देव आनंद की फिल्म तीन देवियाँ से मिली थी। इसके बाद उन्होंने राज कपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर' में ऋषि कपूर के अपोजिट काम किया था। सिमी गरेवाल ने अपनी फिल्मों में कई बोल्ड सीन किए हैं। सिमी ने अपनी फिल्म सिद्धार्थ में न्यूड सीन भी किया था। इस फिल्म में शशि कपूर के साथ उनका किसिंग सीन काफी चर्चा में रहा था। इस फिल्म में सिमी के न्यूड सीन पर काफी विवाद हुआ था और मामला अदालत तक पहुँच गया था। बाद में इस फिल्म को भारत में रिलीज करने से रोक दिया गया था। सिमी को उनके मशहूर शो Rendezvous with Simi Garewal के लिए जाना जाता है। इस शो में सिमी ने बतौर एंकर कई बड़ी हस्तियों के इंटरव्यू लिए हैं।

सिमी गरेवाल ने पुरानी दिल्ली की मशहूर चूनामल फैमिली से ताल्लुक रखने वाले रवि मोहन से शादी की थी। हालांकि, यह शादी ज़्यादा देर नहीं चली और शादी के दस साल बाद दोनों का तलाक हो गया था। सिमी का नाम क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी और पाकिस्तान के गवर्नर रह चुके सलमान तासीर के साथ भी जोड़ा गया था।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.