होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

Entertainment: सेट पर Nandamuri Balakrishna के गुस्से में Urvashi Rautela को आता था मज़ा, Superstar की खोली पोल

By Bollywood halchal | May 07, 2026

फिल्म 'डाकू महाराज' से फिल्म में धमाल मचा चुके साउथ सुपरस्टार बालकृष्ण नंदमुरी एक बार फिर से चर्चा में हैं। अभिनेता बालकृष्ण नंदमुरी इंडस्ट्री के उन सितारों में से एक हैं, जोकि अपने व्यवहार के कारण बदनाम हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ फर्ल्ट करने के कारण बालकृष्ण नंदमुरी बुरा फंस गए थे। वहीं अभिनेता अपने गुस्से के लिए जाने जाते हैं। इस बीच एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने बालकृष्ण नंदमुरी की पोलपट्टी खोलकर रख दी है। एक्ट्रेस ने बताया कि बालकृष्ण नंदमुरी सेट पर कैसा व्यवहार करते थे।

बालकृष्ण नंदमुरी के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने बताया कि मुझे अभिनेता के साथ काम करने का मौका मिला। इसलिए वह खुद को लकी समझती हैं। क्योंकि वह एक शानदार अभिनेता हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने अभिनेता को कई बार सेट पर गुस्सा करते देखा, लेकिन उनको ऐसा देखने में मजा आता था। फैंस भी उनका यह अंदाज पसंद करते हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि बीते साल अभिनेता ऐसे पहले इंसान थे, जिन्होंने उनको वैलेंटाइनडे विश किया था।

उर्वशी रौतेला ने किया ये बड़ा खुलासा

एक्ट्रेस ने कहा कि अभिनेता बालकृष्ण नंदमुरी के अंदर एक बच्चा छिपा है। वह बहुत फन लविंग और एक बड़े सुपरस्टार हैं। अभिनेता की एनर्जी गजब की है। ऐसा नहीं है कि उनको हमेशा हर समय गुस्सा आता रहता है। वह बेहद डाउन टू अर्थ हैं। वह लोगों से प्यार से बात करते हैं औऱ बच्चों के साथ समय बिताने में मजा आता है। लोग अभिनेता के बारे में गलत सोचते हैं और सेट पर भी ऐसे ही रहते हैं। उर्वशी के बयान ने एक बात साफ कर दी है कि 'डाकू महाराज' के बारे में फैंस सब कुछ नहीं जानते हैं।

चार्ज की थी इतनी फीस

बताया जाता है कि बालकृष्ण नंदमुरी के साथ 3 मिनट के गाने के लिए एक्ट्रेस ने 3 करोड़ रुपए फीस ली थी। तिबिड़ी-तिबिड़ी नाम के इस गाने के कारण बालकृष्ण नंदमुरी और उर्वशी रौतेला लोगों के निशाने पर आ गए थे। हालांकि उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छापे थे। वहीं फिल्म डाकू महाराज में फैंस को बालकृष्ण नंदमुरी की एक्टिंग काफी पसंद आई थी। फिल्म रिलीज होने के लंबे समय बाद एक्ट्रेस उर्वशी ने बालकृष्ण नंदमुरी के बारे में बात की है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.