बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वहीं उर्वशी किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं अभिनेत्री उर्वशी रौतेला कुछ ऐसा कर देती हैं, जिससे उनको लेकर चर्चा होना लाजमी भी है। इसी बीच अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पोस्ट को कॉपी करने पर रिएक्शन दिया है।
उर्वशी रौतेला ने दिया ऐसा रिएक्शन
दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने प्रियंका चोपड़ा के पोस्ट को कॉपी करने पर बात की। इस दौरान उर्वशी से पूछा गया कि आपने प्रियंका चोपड़ा को कॉपी किया। वो क्या था। जिस पर उर्वशी रौतेला ने जवाब देते हुए कहा कि मुझे क्या लगता है कि आप इस पर अपना वक्त बर्बाद कर रहे हैं। फिर उर्वशी ने कहा कि उनको नहीं लगता कि वो किसी ने देखा है।
पोस्ट को किया कॉपी
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उनको नहीं पता है कि आप किस बारे में बात कर रहे हैं। अभिनेत्री ने कहा कि हां वह प्रियंका चोपड़ा को फॉलो करती हैं और वह एक आइकन हैं। इसके आगे एक्ट्रेस ने कहा कि गांधी जयंती और दशहरे के दिन सभी विश करते हैं। वहीं यह त्योहार हम सभी मनाते हैं। हालांकि इसके आगे अभिनेत्री ने कुछ नहीं कहा और वह आगे जवाब देने से बचती नजर आईं।
जानिए क्या है पूरा मामला
सोशल मीडिया पर उर्वशी रौतेला का यह वीडियो वायरल हो रहा है और यूजर्स ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन दिया है। पूरे मामले की बात करें, तो गांधी जयंती और दशहरे के मौके पर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने प्रियंका चोपड़ा के जैसा ही पोस्ट शेयर किया था। दोनों हसीनाओं के पोस्ट को जैसे ही यूजर्स ने देखा तो लोगों ने कहा कि देसी गर्ल के पोस्ट को कॉपी किया है। इस मामले को लेकर यूजर्स ने सोशल मीडिया पर खूब बात की। अब उर्वशी ने इस पोस्ट वाले मामले पर अपना रिएक्शन दिया है।