होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

बॉलीवुड की ये भाभी-देवर की जोड़ियां हैं बेहद मशहूर

By Bollywood halchal | Nov 26, 2021

एक घर में भाभी और देवर का रिश्ता बहुत ही खास होता है। भाभी के लिए उसका देवर ससुराल में दोस्त की तरह होता है। बिलकुल हमारी ही तरह बॉलीवुड की कुछ हस्तियां अपने देवर और भाभी के साथ बेहद ही खास रिश्ता साँझा करते हैं। आईये जानते हैं बॉलीवुड की उन देवर-भाभी की जोड़ियों के बारें में जिनकी एक दूसरे के साथ अच्छी खासी पटती है।

प्रियंका चोपड़ा
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी की है। निक जोनास के अलावा उनके दो भाई और हैं। प्रियंका के निक के दोनों भाइयों के साथ काफी अच्छे रिश्ते हैं।


विद्या बालन
अभिनेत्री विद्या बालन ने साल 2012 में फिल्‍म निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की थी। सिद्धार्थ रॉय कपूर "आशिकी 2" फेम एक्टर आदित्य रॉय कपूर के बड़े भाई है। ऐसे में आदित्य और विद्या के बीच देवर-भाभी का रिश्ता हुआ। विद्या बालन के देवर आदित्य रॉय कपूर के साथ अच्छे रिश्ते हैं।

ईशान खट्टर
ईशान खट्टर अभिनेता शाहिद कपूर के छोटे भाई है। शाहिद कपूर की शादी मीरा राजपूत से हुई है। ऐसे में मीरा राजपूत और ईशान खट्टर के बीच देवर-भाभी का रिश्ता है। दोनों की उम्र में ज्यादा फर्क नहीं है इसलिए दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त है।


वरुण धवन
अभिनेता वरुण धवन का अपनी भाभी जाह्नवी धवन के साथ अच्छा रिश्ता है। जाह्नवी, वरुण धवन के बड़े भाई रोहित की पत्नी है।


सोनम कपूर
एक्ट्रेस सोनम कपूर ने बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की है। आनंद आहूजा के भाई अनंत के साथ एक्ट्रेस के काफी अच्छें सम्बन्ध हैं।

रानी मुखर्जी
अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने यशराज फिल्म प्रोड्क्शन हाउस के मालिक आदित्य चोपड़ा संग शादी कर घर बसाया है। ऐसे में अभिनेता उदय चोपड़ा रिश्ते में उनके देवर लगते हैं और दोनों बेहद ही अच्छे दोस्त हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.