होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

मामा की शादी में खूब झुमें तैमूर, देखें वीडियों

By Bollywood halchal | Feb 06, 2020

कपूर खानदान में लंबे समय बाद किसी की शादी का जश्न हुआ। करीना कपूर की बुआ रीमा जैन के बेटे एक्टर अरमान जैन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा के साथ शादी के बंधन में बंध गए। आपको बता दें की ये शादी 3 फरवरी को हुई थी। 4 फरवरी की शाम को अरमान जैन की शादी का शानदार रिसेप्शन हुआ । यहां करीना और करिश्मा कपूर ने जमकर डांस किया।

अरमान जैन की शादी से जुड़ी कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। भाई की शादी हो और बहनों का जलवा न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता है। अरमान जैन की शादी में करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने भी अपने डांस से खूब धूमल मचाया। खास बात तो यह है कि अरमान जैन की बारात में उनके भांजे यानी तैमूर अली खान  भी थिरकते हुए नज़र आए। पूरी बारात में तैमूर अली खान ने अपने अंदाज से सबका दिल जीत लिया। 

आपको बता दें की अरमान जैन की शादि बॉलीवुड की आलिशान शादियों में से एक है। जब शादी बॉलीवुड घराने से थी तो इसमें बॉलीवुड सितारों का आना लाजमी था। आपको बता दें की इस शादी की सबसे ज्यादा इंतजार करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर को था। अगर भाई की शादी हो तो बहनों का जलवा दोगुना हो जाता है। इस शादी में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, बारात में करीना और करिश्मा दोनों ने जमकर मस्ती और धमाल मचाया।

अरमान जैन ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और राजीव कपूर की बहन रीमा जैन और उनके पति मनोज जैन के बेटे हैं। अरमान जैन ने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में फिल्म 'लेकर हम दीवाना दिल' से की थी, हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा धूम नहीं मचा पाई थी।

आपको बता दें कि इस शादी में ऋषि कपूर का परिवार शामिल नहीं हो पाया था, क्योंकि उनकी तबीयत खराब थी और दिल्ली के एक हॉस्पिटल में भर्ती थे। हालांकि अब ऋषि कपूर की सेहत बिलकुल ठीक है, इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर अपने फैंस को दी है।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.