By Bollywood halchal | Nov 12, 2026
हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 9' में नजर आए। इस दौरान कपल ने अपनी लाइफ से जुड़े किस्सों पर बात की। वहीं अभिनेत्री अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के लुक के चर्चे हो रहे हैं। रेड ड्रेस में अभिनेत्री काफी खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं अभिनेता सिद्धार्थ व्हाइट फॉर्मल सूट में दिखाई दिए। फैंस को कपल का आउटफिट काफी पसंद आया। शो में अभिनेत्री ने फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर हुई ट्रोलिंग पर भी खुलकर बात की। साथ ही अभिनेत्री ने यह भी बताया कि इस ट्रोलिंग पर एक्टर और पति सिद्धार्थ का क्या रिएक्शन था।
दरअसल, कियारा आडवाणी को फिल्म 'टॉक्सिक' के लिए ट्रोलिंग का सामना रकना पड़ा था। यश संग दिए गए इंटीमेट सींस पर कियारा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। वहीं अब अभिनेत्री ने 'कॉफी विद करण 9' में इस पर खुलकर बात की है। अभिनेत्री ने कहा, 'जब फिल्म रिलीज हुई थी, तो जितनी उम्मीद थी, फिल्म उतना अच्छा नहीं पर पाई, जिस पर उनको बुरा लगा। लेकिन अभिनेत्री ने देखा कि लोगों ने उनके कैरेक्टर की तारीफ की, क्योंकि इस रोल के कारण वह अपने कंफर्ट जोन से बाहर आईं।'
वहीं अभिनेत्री कियारा ने भी यश संग दिए सीन्स पर मिली ट्रोलिंग पर भी बात की। अभिनेत्री ने बताया कि इस पर उनका क्या रिएक्शन था। कियारा ने कहा, 'सिद्धार्थ को मैं अच्छे से समझती हूं और उनको इस बात से फर्क नहीं पड़ता है। इससे पहले भी कई अभिनेत्री ऐसे हालातों का सामना कर चुकी हैं। जैसे कि ऐश्वर्या राय भी इसका सामना कर चुकी हैं, जब अभिनेत्री ने देखा कि इंटरनेट पर क्या चल रहा है, तो मुझे बुरा लगा, लेकिन लोग पहले इस पर सवाल उठा रहे थे, तो मुझे इसकी सफाई देने की जरूरत नहीं हुई।'
कियारा ने कहा कि कई सालों से यह हमारे समाज में होता आ रहा है और लड़कियों को ज्यादा ट्रोल किया जाता है। वहीं कई अभिनेत्री इसका शिकार बन चुकी हैं। कियारा की फिल्म 'टॉक्सिक' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इस फिल्म में यश, कियारा, हुमा कुरैशी, नयनतारा, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत लीड रोल में थीं। 600 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 342.26 करोड़ की ही कमाई की थी।