होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

Shraddha Kapoor ने वसूली मोटी Fees, पर रिलीज से पहले ही Controversy में फंसी Film ‘Eetha’

By Bollywood halchal | Jul 02, 2026

बॉलीवुड अभिनेत्री इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ईठा' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की रिलीज का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस बीच अब एक्ट्रेस की फीस को लेकर चर्चा हो रही है। फिल्म 'ईठा' में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने विठाबाई नारायणगावकर का किरदार निभाया है। बता दें कि यह फिल्म विठाबाई की जीवनी पर आधारित बायोपिक है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने करोड़ों रुपए चार्ज किए हैं।

एक्ट्रेस ने बढ़ाई फीस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक्ट्रेस ने इस फिल्म के लिए अपनी फीस को बढ़ाकर 15 करोड़ रुपए कर दिया है। इससे पहले श्रद्धा कपूर को फिल्म 'स्त्री' के लिए 5 करोड़ रुपए और फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के लिए 7 करोड़ रुपए मिले थे।

कब रिलीज होगी फिल्म

फिल्म 'ईठा' की बात करें, तो यह फिल्म महाराष्ट्र की फेमस लावणी साम्रज्ञी कलाकार विठाबाई नारायणगावकर के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा अभिनेता रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब ने अहम रोल निभाया है। हालांकि NCP के फिल्म और सांस्कृतिक विभाग ने फिल्म के नाम 'ईठा' पर आपत्ति जताई है।

विवाद

उनका कहना है कि फिल्म का नाम विठाबाई के सम्मान और विरासत के साथ न्याय नहीं कर रहा है। उनकी मांग है कि फिल्म का नाम 'विठा' या 'विठाबाई' होना चाहिए। इसके इलावा विठाबाई नारायणगावकर के बेटों और पोते ने भी NCP की इस मांग का समर्थन किया है। परिवार का कहना है कि फिल्म में विठाबाई नारायणगावकर का असली नाम होना चाहिए।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.