होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

The Great Indian Kapil Show में Kareena Kapoor ने खोला अपना अनोखा ब्यूटी सीक्रेट

By Bollywood halchal | Oct 17, 2026

बॉलीवुड कपल करीना कपूर और सैफ अली खान 'द ग्रेट इंडियन कपिल शे' के लेटेस्ट एपिसोड में नजर आने वाले हैं। हाल ही में शो का लेटेस्ट प्रोमो रिलीज हुआ है। जिसमें करीना फनी अंदाज में अपना ब्यूटी सीक्रेट बताती नजर आ रही हैं। वहीं सैफ भी शो में मजाकिया अंदाज में नजर आए हैं। कपिल शर्मा के शो का ये लेटेस्ट प्रोमो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फैंस इस एपिसोड को देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

बता दें कि करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी को 14 साल पूरे हो चुके हैं। दोनों कपिल शर्मा के शो में अपने रिश्ते को सेलिब्रेट करते नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर सैफ अली खान और करीना कपूर की जोड़ी को फैंस द्वारा खूब पंसद किया जा रहा है।

सैफ-करीना का फनी अंदाज

शो के लेटेस्ट प्रोमो में कपिल ने करीना और सैफ से उनका ब्यूटी सीक्रेट पूछा। शो के प्रोमो में कपिल कपल से पूछते हैं कि आपकी शादी को 14 साल पूरे हो गए हैं और अभी भी दोनों का चेहरा फ्रेश लग रहा है। इस खूबसूरती का क्या राज है। इस पर सैफ अली खान फनी अंदाज में कहते हैं कि आजकल घर में घी बहुत आ रहा है। इसके बाद करीना कपूर हंसते हुए कहती हैं, '2 साल का घी मुफ्त, मुफ्त और मुफ्त।' करीना कपूर के इस न सिर्फ कपिल बल्कि ऑडियंस भी ठहाके मारकर हंसने लगी।

वहीं सैफ अली ने बताया कि करीना कपूर अपने पैरों की घी से मालिश करती हैं। जिस पर करीना ने कहा कि घी से पैरों की मालिश करने के बाद अच्छी नींद आती है। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में करीना और सैफ अली का यह एपिसोड 17 अक्तूबर को रिलीज होगा। दरअसल, सैफ अली खान और घी का मुद्दा सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हाल ही में सैफ अली खान अपनी लेटेस्ट फिल्म 'हैवान' का प्रमोशन करने के लिए 'कौन बनेगा करोड़पति' में आए थे।

अमिताभ बच्चन ने एक क्विज कॉन्टेस्ट के दौरान अभिनेता को एक स्पेशल तोहफा दिया। सैफ को गोवर्धन घी की ओर से 2 साल तक का घी मुफ्त मिला। इसके बाद अभिनेता ने काफी मजेदार रिएक्शन दिया। अब सोशल मीडिया पर उनका यह अंदाज काफी वायरल हो गया है और उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं सैफ और घी का किस्सा भी फेमस हो गया। कपिल के शो में अभिनेता ने घी पर बात करते हुए मजाकिया कमेंट किया था।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.