होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

Karwa Chauth पर Rashmika Mandanna से Nupur Sanon तक रखेंगी पहला व्रत

By Bollywood halchal | Oct 29, 2026

हर साल करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं। शाम को चांद का दीदार करने के बाद करवा चौथ का व्रत खोला जाता है। इस मौके पर महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं और बड़े उत्साह के साथ इस पर्व को मनाती हैं। इस बार आज यानी की 29 अक्टूबर 2026 को करवा चौथ का व्रत किया जा रहा है। वहीं फिल्म इंडस्ट्री में कुछ ऐसे सेलेब्रिटी कपल हैं, जो पहली बार करवा चौथ का पर्व मनाएंगे।

रश्मिका और विजय

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा भी पहली बार करवा चौथ मनाएंगे। फरवरी 2026 में कपल ने शादी की थी। उदयपुर के 'ITC Momentoz' रिसॉर्ट में दोनों ने शाही अंदाज में शादी की थी। कपल ने शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। वहीं इस बार रश्मिका मंदाना पहली बार विजय के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी।

नुपूर सेनन- स्टेबिन बेन

टीवी अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन ने भी इसी साल सिंगर स्टेबिन सेन के साथ उदयपुर में एक शाही अंदाज में शादी रचाई थी। दोनों ने ईसाई और हिंदू धर्म के हिसाब से शादी की थी। वहीं अब शादी के बाद नुपूर सेनन पहला करवा चौथ मनाएंगी।

कृतिका कामरा और गौरव कपूर

मार्च 2026 में टीवी की फेमस अभिनेत्री कृतिका कामरा और फेमस स्पोर्ट्स प्रेजेंटर और एंकर गौरव कपूर ने भी शादी की थी। इस कपल ने प्राइवेट सेरेमनी में एक-दूसरे का हाथ थामा था। इस फंक्शन में सिर्फ कपल के करीबी दोस्त शामिल हुए थे। कृतिका और गौरव ने रजिस्टर्ड मैरिज की थी। वहीं यह कपल भी पहली बार करवा चौथ मनाएगा।

अर्जुन रामपाल- गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस के साथ शादी की है। इस साल अगस्त महीने में कपल ने अपनी शादी को ऑफिशियल किया है। वहीं अह यह कपल भी पहली बार करवा चौथ व्रत करते नजर आएंगे। अगस्त 2026 में कपल ने गोवा के मापुसा सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में अपनी शादी रजिस्टर्ड कराई थी।

आकांक्षा रंजन कपूर- शरण शर्मा

जुलाई 2026 में बॉलीवुड अभिनेत्री आकांक्षा रंजन कपूर ने फिल्ममेकर शरण शर्मा का हाथ थामा था। कपल ने प्राइवेट सेरेमनी में फैमिली और दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई थी। वहीं बाद में बॉलीवुड सितारों के लिए कपल ने एक वेडिंग रिसेप्शन भी होस्ट किया था। अब यह कपल पहली बार अपना करवा चौथ व्रत सेलिब्रेट करेंगे।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.