होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

Ramayana Trailer: सीता से ज्यादा Rakul Preet Singh की चर्चा, Shurpanakha के लुक ने लूटी महफिल

By Bollywood halchal | Jul 30, 2026

आज यानी की 30 जुलाई 2026 को रणबीर सिंह की फिल्म 'रामायण' की ट्रेलर रिलीज हो गया है। हर किसी को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आया है। इसी बीच मां सीता और शूर्पणखा के लुक को लेकर चर्चा हो रही है। फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर काफी शानदार है और फिल्म के हर एक किरदार की खूब तारीफें हो रही हैं। लेकिन ट्रेलर देखने के बाद लोग मां सीता से ज्यादा शूर्पणखा की तारीफें कर रहे हैं।

रकुलप्रीत की हो रही तारीफ

रामायण फिल्म के ट्रेलर में शूर्पणखा बनी रकुलप्रीत सिंह की झलक ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। एक्ट्रेस ने अपने किरदार से फैंस के दिल को छू लिया। वहीं सबसे ज्यादा चर्चा भी रकुलप्रीत की हो रही है। हालांकि ट्रेलर में एक्ट्रेस का स्क्रीन टाइम काफी कम है। लेकिन इसके बाद भी शूर्पणखा के लुक में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।

शूर्पणखा के किरदार में रकुलप्रीत सिंह को बिल्कुल अलग अंदाज में पेश किया गया है। रकुल का कॉस्ट्यूम, मेकअप और एक्सप्रेशन दर्शकों को पसंद आए हैं। यही कारण है कि ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के लुक की चर्चा शुरू हो गई।

एक्ट्रेस का दिखा अलग अंदाज

फिल्म के ट्रेलर में रकुल ने ग्लैमरस इमेज से हटकर रोल चुना है। इसमें वह एकदम फिट भी हो गई हैं। एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन हों या फिर एग्रेशन सब कमाल के लग रहे हैं। यही कारण है कि ट्रेलर में छोटी सी झलक के बाद भी फैंस को रकुल ने अपना दीवाना बना लिया है। वहीं रकुल की सीता माता से ज्यादा तारीफ हो रही है।

साई पल्लवी की भी हुई तारीफ

ऐसा नहीं है कि सीता का रोल कर रही साई पल्लवी लोगों को पसंद नहीं आई हैं। दर्शकों ने साई पल्लवी को भी खूब प्यार दिया और उनके लुक की तारीफ की। साई पल्लवी यानी की सीता की झलक भी ट्रेलर में काफी कम देखने को मिली। एक्ट्रेस की सादगी की वजह से लोगों ने उनको मां सीता के रोल में पसंद किया है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.