बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा शादी के 2 साल बाद पेरेंट्स बन गए हैं। एक्ट्रेस ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। राघव और परिणीति ने यह गुड न्यूज इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करके फैंस के साथ शेयर किया है। यह खुशखबरी सुनने के बाद सोशल मीडिया पर कपल को भर-भरकर बधाइयां मिल रही हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा भी मौसी बनने की खबर सुनकर खुशी से झूम उठीं और प्रियंका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करके परिणीति और राघव को बधाई दी। वहीं कपल को बॉलीवुड सितारे भी बधाई देते नजर आ रहे हैं।
खुशी से झूमी देसी गर्ल
देसी गर्ल प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर राघव चड्डा की पोस्ट को रिशेयर किया है। प्रियंका ने बधाई देते हुए परिणीति और राघव को टैग भी किया है। मौसी बनकर प्रियंका चोपड़ा काफी खुश नजर आई हैं। बेबी बॉय के आने से अब प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी चोपड़ा को भाई मिल गया है। वहीं प्रियंका के अलावा बॉलीवुड के कई सितारे राघव चड्ढा की पोस्ट पर कमेंट्स कर कपल को इस खुशखबरी के लिए बधाई दे रहे हैं।
सितारों ने दी बधाई
राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर गुड न्यूज शेयर किया है, उस पर फैंस के साथ-साथ बी टाउन के सितारे भी बधाई देते और खुशी जताते नजर आए हैं। इन स्टार्स में यो यो हनी सिंह, आयुष्मान खुराना, कृति सेनन, भारती सिंह, जेनिफर विंगेट, मनीष मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर जैसे सितारे शामिल हैं। हर कोई कपल को मम्मी-पापा बनने की बधाई दे रहा है।
बता दें कि 24 सितंबर 2023 को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने शादी की थी। फिर कपल ने नेटफ्लिक्स के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ पैरेंट्स बनने की हिंट दी थी। वहीं शो के जज ने नवजोत सिंह सिद्धू से पूछा कि आप दोनों कब खुशखबरी सुनाएंगे। तो राघव ने जवाब देते हुए कहा था कि जल्द ही आपको गुड न्यूज सुनने को मिलेगी। जिसके बाद से हर कोई परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की इस खुशखबरी का इंतजार कर रहा था।