होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

ब्लैक ड्रेस में परिणीति चोपड़ा ने दिखाई कातिल अदाएं, तस्वीरें देख फैंस हुए दीवाने

By Bollywood halchal | Dec 27, 2021

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। परिणीति ने हाल ही में फिल्मफेयर मैगजीन के लिए बोल्ड फोटोशूट करवाया है। परिणीति के इस फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज़ में परिणीति का कॉन्फिडेंट लुक देखकर फैन्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। 
 

 
परिणीति ने यह फोटोशूट फिल्मफेयर के दिसंबर 2021 अंक के लिए करवाया है। इन फोटोज़ में परिणीति ब्लैक ड्रेस में काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आई हैं। 

 
परिणीति ने अपने नए फोटोशूट की तसवीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। परिणीति का यह हॉट अवतार देखकर फैंस उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं। 

 
इन फोटोज़ में परिणीति ने ब्लैक कलर की डीप नेक ड्रेस पहनी है। इसके साथ ही परिणीति ने लाइट मेकअप और ओपन हेयर लुक कैरी किया है। 

 
परिणीति ने एक के बाद एक शानदार पोज दिए हैं। उनका यह अंदाज़ देखकर फैन्स के होश उड़ गए हैं। 

 
परिणीति की फोटोज़ को फैन्स बहुत पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। 

 
वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति के पास सूरज बड़जाटिया की फिल्म 'ऊंचाई' है। इस फिल्म में परिणीति, अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा वह साउथ के मशहूर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' में काम कर रही हैं। इस फिल्म में वह रणबीर कपूर के अपोजिट नजर आएंगी। 
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.