होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

Mallika Sherawat का दावा, Hollywood सुपरस्टार Tom Cruise का है उन पर Crush

By Bollywood halchal | Aug 13, 2026

बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत हमेशा अपने बेबाक अंदाज और बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। इन दिनों मल्लिका शेरावत 'द ट्रेटर 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने हैरान करने वाला दावा किया है। हाल ही में रियलिटी शो 'द ट्रेटर 2' की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस ने दावा किया है कि हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज का उन पर क्रश है। जिसके बाद से वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मल्लिका ने किया हैरान करने वाला दावा

दरअसल, शो के कंटेस्टेंट आदित्य कुलश्रेष्ठ ने एक्ट्रेस से सवाल किया कि क्या उनका कभी किसी पर क्रश रहा है। तो मल्लिका ने बताया कि हर किसी का उन पर क्रश रहा है। फिर एक्ट्रेस ने टॉम क्रूज का नाम लेते हुए दावा किया कि उन पर हॉलीवुड अभिनेता का क्रश है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या बोलीं एक्ट्रेस

इंटरनेट पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मल्लिका शेरावत कह रही हैं कि आजकल टॉम क्रूज को मेरे पर क्रश है। उन्होंने कहा कि वह झूठ नहीं बोल रही हैं, अगर फोन उनके पास होता तो वह वीडियोज दिखाती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि वीडियो उनकी और टॉम क्रूज की साथ में पार्टी करने की हैं। वहीं जब एक कंटेस्टेंट ने पूछा कि क्या वो कूल हैं, तो एक्ट्रेस ने कहा कि वह कमाल के हैं।

जानें कब आएगा शो

सोशल मीडिया पर मल्लिका शेरावत का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसको देखने के बाद हर कोई इस पर रिएक्शन दे रहा है। मल्लिका शेरावत भी 'द ट्रेटर 2' में नजर आने वाली हैं। शो का नया सीजन 13 अगस्त 2026 से प्राइम वीडियो पर आएगा।

करण जौहर होस्ट करेंगे शो

इस बार भी फिल्ममेकर करण जौहर शो को होस्ट करेंगे। इस सीजन में 21 कंटेस्टेंट भरोसे, रणनीति और धोखे के खेल में हिस्सा लेंगे। वहीं फैंस और दर्शकों को भी शो के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.