होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

एक-दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करती हैं बॉलीवुड की ये एक्ट्रेसेस, जानें वजह

By Bollywood halchal | Oct 01, 2021

बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिनकी दोस्ती की मिसालें दी जाती हैं। चाहे करीना कपूर और अमृता अरोड़ा की जोड़ी हो या आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर, बॉलीवुड की इन हिरोइनों की दोस्ती के किस्से बहुत मशहूर हैं। लेकिन बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस भी हैं जिनकी कभी अच्छी दोस्ती थी लेकिन अब एक-दूसरे को फूटी आँख नहीं भाती हैं। आइए जानते हैं कौन सी एक्ट्रेसेस के बीच लड़ाई है -   

करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर एक दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करती। अगर किसी समारोह में दोनों को आना हो, तो वह कभी भी एक साथ उस समारोह में मौजूद नहीं रहती। एक जमाने में यह दोनों बहुत ही अच्छी दोस्त थी लेकिन आज के समय यह दोनों नामी एक्ट्रेस एक-दूसरे की दुश्मन बन गई हैं। खबरों के मुताबिक एक बार कॉफी विद करण के सेट पर जब करीना ने प्रियंका से यह पूछा था कि उन्होंने अपना एक्सेंट कहां से पाया है तो इसके जवाब में प्रियंका ने कहा था कि जहां से उनके बॉयफ्रेंड ने पाया है। इस बात पर करीना और प्रियंका के बीच दरार आ गई। उसके बाद से अब तक प्रियंका और करीना को कभी भी एक साथ किसी भी कार्यक्रम के सेट पर या फिल्म में नहीं देखा गया।

करीना कपूर खान और बिपाशा बसु
करीना और बिपाशा ने पहली बार 'अजनबी' फ़िल्म में एक साथ काम किया था। यह बिपाशा की डेब्यू फिल्म थी। यह पहली और आखिरी फिल्म थी जिसमें दोनों एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आयीं थी। इसके बाद दोनों के बीच में दुश्मनी ने जन्म ले लिया। इनकी दुश्मनी की शुरुआत तब हुई थी जब बिपाशा ने अपने बयान में यह कह दिया था कि वह इसके बाद करीना के साथ कभी काम नहीं करेंगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि यह दोस्ती आगे रहे ना रहे। किसी को भी साफ जानकारी नहीं है कि बिपाशा बसु और करीना कपूर के बीच कड़वाहट क्यों पैदा हुई। बिपाशा ने कई इवेंट्स और मीडिया के सामने जॉन अब्राहम के साथ मिलकर करीना कपूर का काफी मजाक भी बनाया था।

सोनम कपूर और ऐश्वर्या राय
बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और सोनम कपूर भी एक दूसरे को पसंद नहीं करती हैं। सोनम काफी खुलकर बोलने वालों में से हैं। दरअसल, उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन पर एक कमेंट किया था जिसकी वजह से ऐश उन्हें पसंद नहीं करती हैं। उसके बाद ऐश्वर्या लॉरिअल की ब्रांड अंबेसडर बनीं तो उन्होंने सोनम कपूर के साथ रेड कार्पेट पर चलने से मना कर दिया। उसके बाद सोनम कपूर ने ऐश्वर्या को आंटी कहकर यह साफ कर दिया था कि वह भी उनके साथ काम करने में इंटरेस्टेड नहीं हैं।

कंगना रनौत और दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की दो टॉप एक्ट्रेसेस दीपिका पादुकोण और कंगना रनौत भी एक दूसरे को पसंद नहीं करती हैं। इसकी वजह एक अवॉर्ड फंक्शन है। दरअसल, अवार्ड फंक्शन के दौरान जब दीपिका पादुकोण ने एक अवार्ड कंगना रनौत को डेडिकेट किया तो इस पर कंगना बौखला गई। कंगना को लगा कि यह दीपिका की एक पीआर एक्टिविटी है, जबकि दीपिका ने अपने मन से यह अवार्ड कंगना को डेडिकेट किया था। कंगना ने इसका काफी गलत मतलब समझा, जिसके बाद दोनों का रिश्ता काफी बिगड़ गया। 

अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण
अनुष्का शर्मा और दीपिका भी एक दूसरे को बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं। इन दोनों एक्ट्रेसेस की लड़ाई की वजह लवर अफेयर बताया जाता है। खबरों की मानें तो रणबीर सिंह ने दीपिका के लिए अनुष्का को छोड़ दिया था। इसके बाद इन दोनों के बीच तकरार हो गई। उसके बाद रणबीर सिंह ने दीपिका को अपना जीवनसाथी बना लिया और अनुष्का विराट कोहली के साथ शादी के बंधन में बंध गई। 

दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ़
दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ भी एक दूसरे को पसंद नहीं करती हैं। यह तो सब जानते हैं कि दीपिका रणबीर कपूर से बेहद प्यार करती थीं। लेकिन फ़िल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' में रणबीर कपूर की नजदीकियां कटरीना से काफ़ी बढ़ गईं। उसके बाद रणबीर कपूर ने कटरीना कैफ के लिए दीपिका का दिल तोड़ दिया और उन्हें अकेला छोड़ दिया। तब से दीपिका और कटरीना एक-दूसरे को पसंद नहीं करती हैं। 

ईशा देओल और अमृता राव
ईशा देओल और अमृता राव एक समय में बहुत अच्छी दोस्त थीं। दोनों ने एक साथ प्यारे मोहन फिल्म में काम भी किया था जिसके बाद इनकी दोस्ती के बहुत चर्चे हुए। लेकिन कुछ समय बाद दोनों के बीच में सब कुछ बदल गया। दरअसल, एक बार अमृता राव ने ईशा देओल को गाली दी थी जिसकी वजह से ईशा देओल ने अमृता राव को थप्पड़ जड़ दिया। उसके बाद से ही दोनों के बीच दुश्मनी पैदा हो गई थी।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.