होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

जानिए बॉलीवुड के मोस्ट कंट्रोवर्शियल निर्देशक, निर्माता महेश भट्ट के कुछ अनसुने किस्सें

By Bollywood halchal | Sep 20, 2020

अपनी पहली फिल्म मंजिलें और भी हैं से इन्होंने बतौर निर्माता भारतीय सिनेमा में अपना काम शुरू किया या हम यह कहें कि बॉलीवुड को एक उम्दा डायरेक्टर मिलने वाला था। बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर एक्टर स्क्रिप्ट राइटर प्रोड्यूसर महेश भट्ट 20 सितंबर को अपना 72 वां जन्मदिन मना रहे हैं। महेश भट्ट का जन्म 20 सितंबर 1948 को बॉम्बे में हुआ था। उन्होंने भारतीय सिनेमा में बतौर अभिनेता भी काम किया है। वैसे तो महेश भट्ट हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं लेकिन इन दिनों महेश भट्ट अपने एक्स्ट्रा अफेयर के कारण और नेपोटिज्म के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ महीने पहले बॉलीवुड के उभरते कलाकार सुशांत सिंह ने आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद उनकी गर्लफ्रेंड पर काफी ज्यादा शक और आरोप लगाए जा रहे हैं। सुशांत सिंह की मौत के बाद रिया और महेश भट्ट के कनेक्शन जोड़े जा रहे हैं। जिसकी वजह से महेश भट्ट काफी ज्यादा सुर्खियों में है। आए दिन महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती से संबंधित कोई न कोई वीडियो या फिर मैसेजेस सामने आते जा रहे हैं जिसकी वजह से उनको काफी ज्यादा शक की नजरों से देखा जा रहा है। हाल ही में महेश भट्ट की फिल्म सड़क 2 को भी इन सभी नकारात्मक चीजों का शिकार होना पड़ा। इस फिल्म में संजय दत्त, पूजा भट्ट, आलिया भट्ट औऱ आदित्य रॉय कपूर अहम भूमिका निभाते नजर आए।

इतने बड़े बजट की फिल्म और इतने बड़े कलाकार होने के बाद भी यह फिल्म लोगों ने बिल्कुल भी पसंद नहीं की, बल्कि 24 घंटे में सबसे ज्यादा डिसलाइक पाने वाली यह 2020 की पहली फिल्म बन गई। इन सबके अलावा महेश भट्ट अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के कारण भी चर्चाओं का विषय बने रहते हैं। महेश भट्ट का मिजाज काफी रंगीला और कैसानोवा टाइप का है। उन्होंने एक इंटरव्यू में यहां तक कह दिया था, कि यदि पूजा भट्ट मेरी बेटी नहीं होती तो मैं इससे शादी कर लेता। इसके बाद आप उम्मीद लगा सकते हैं कि महेश भट्ट का कैरेक्टर कैसा है? महेश भट्ट के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर यह बातें आने लगी कि आलिया भट्ट, महेश भट्ट और पूजा भट्ट की बेटी है। लेकिन आलिया भट्ट ने कभी भी इस बात पर किसी भी तरह का बयान नहीं दिया और ना ही महेश भट्ट की तरफ से कोई सफाई दी गई।

महेश भट्ट ने अपनी पहली शादी अपने कॉलेज के दिनों के प्यार लोरिएन ब्राइट से की थी। लोरिएन और महेश भट्ट के दो बच्चे हुए जिनका नाम पूजा भट्ट और राहुल भट्ट है। लेकिन महेश भट्ट के रंगीला मिजाज के कारण उनके कॉलेज के दिनों का प्यार ज्यादा लंबे समय तक नहीं रह पाया। महेश भट्ट की पहली शादी ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल पाई और महेश अपने बच्चों और पत्नी से अलग हो गए। पहली पत्नी से रिश्ता खत्म करने के बाद महेश भट्ट ने दूसरी शादी करने में बिल्कुल भी देरी नहीं लगाई। हालांकि, दूसरी शादी से पहले महेश भट्ट ने पहली पत्नी से तलाक नहीं लिया था। महेश भट्ट ने अपनी दूसरी शादी सोनी राजदान से की थी। सोनी राजदान को अपनी धर्मपत्नी बनाने के लिए महेश भट्ट को अपना धर्म बदलना पड़ा था। उन्होंने हिंदू धर्म को छोड़कर मुस्लिम धर्म को अपनाया था।

महेश भट्ट की सोनी राजदान से मुलाकात एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी और दोनों को उस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही एक दूसरे से प्यार हो गया था। सोनी राजदान और महेश भट्ट की दो बेटी आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट हैं।पहली पत्नी से रिश्ता खत्म करने के बाद और सोनी राजदान से शादी करने से पहले महेश भट्ट की जिंदगी में परवीन बॉबी भी आई थी जो अपने जमाने की सबसे ज्यादा खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक थी। पहली पत्नी और दो बच्चे होने के बावजूद महेश भट्ट अपने परिवार को छोड़कर परवीन बॉबी के साथ रहने लगे थे। उस दौरान परवीन बॉबी बहुत बड़ी स्टार थी। इन सब चीजों के बाद भी महेश भट्ट और परवीन बॉबी एक दूसरे के साथ नहीं रह पाए और दोनों अलग हो गए। महेश भट्ट ने 2005 में परवीन बॉबी के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए वो लम्हें फिल्म का निर्देशन भी किया।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.