बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ एक बच्चे की मां बन चुकी हैं। पिछले साल अभिनेत्री ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। एक्ट्रेस इन दिनों अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। लेकिन इसी बीच कैटरीना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मां बनने के बाद जल्द ही कैटरीना कैफ ओटीटी पर डेब्यू करने वाली हैं। वहीं इस खबर से फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
कमबैक की तैयारी में कैटरीना
बता दें कि एक्ट्रेस कैटरीना कैफ लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। वहीं मां बनने के बाद अब कैटरीना कमबैक की तैयारी में हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक्ट्रेस जल्द ही काम पर लौटने वाली हैं। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री ने स्क्रिप्ट पढ़ना शुरूकर दिया है और वह सही प्रोजेक्ट में काम करने की तलाश में हैं।
ओटीटी पर धमाल मचाएंगी एक्ट्रेस
जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री अगले साल 2027 के बीच सेट पर वापस लौटेंगी। वह एक सही स्क्रिप्ट पर काम करना चाहती हैं। कैटरीना कैफ ने ओटीटी की दुनिया में भी अपनी दिलचस्पी दिखाई है। अगर यह खबर सच निकली, तो यह अभिनेत्री का पहला ओटीटी प्रोजेक्ट होगा। वहीं फैंस भी कैटरीना का स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। आखिरी बार एक्ट्रेस को 'मेरी क्रिसमस' में देखा गया था, जोकि साल 2024 में आई थी।
इन दिनों कैटरीना कैफ अपनी लाइफ का सबसे खूबसूरत फेज एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने पिछले साल नवंबर महीने में अपने पहले बच्चे विहान को जन्म दिया था। इन दिनों अभिनेत्री अपनी मदरहुड जर्नी को एंजॉय कर रही हैं। वहीं पोस्ट में अक्सर एक्ट्रेस के बेटे विहान की झलक देखने को मिल जाती है। 09 दिसंबर 2021 में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने सात फेरे लिए थे।