होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

Bollywood Gossip: कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर अनाउंस की प्रेग्नेंसी, एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

By Bollywood halchal | Sep 23, 2025

जिस दिन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, फाइनली वह दिन आ गया। दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के काफी दिनों से प्रेग्नेंट होने की अफवाहें उड़ रही हैं। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री अपनी प्रेग्नेंसी की लास्ट फेज में हैं और वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। कैटरीना और विक्की के पेरेंट्स बनने की अफवाहों से फैंस एक्साइटेड हो गए थे। अब इस एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए कैटरीना और विक्की ने सोशल मीडिया पर पूरा सच बता दिया है। सोशल मीडिया पर कपल ने ऐलान कर दिया है कि वह जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की एक तस्वीर सामने आ गई है। इस फोटो में एक्ट्रेस प्रेग्नेंट नजर आ रही हैं।

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने सुनाई गुड न्यूज

विक्की कौशल और कैटरीना ने एक क्यूट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को देखकर फैंस सरप्राइज रह गए हैं। शादी के चार साल बाद कपल ने गुड न्यूज सुनाते हुए एक फोटो पोस्ट की है। कैटरीना और विक्की ने अपने हाथ में एक तस्वीर पकड़ी है और इस फोटो में एक्टर ने प्यार से कैटरीना का बेबी बंप पकड़ा हुआ है। वहीं एक्ट्रेस भी स्माइल करती नजर आ रही हैं। इस मोमेंट को शेयर करते हुए कपल बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं और दोनों के फेस पर सुकून साफ देखा जा सकता है।

प्रेग्नेंसी पर लगी मुहर

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ व्हाइट कलर के कपड़ों में ट्विनिंग करते नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने व्हाइट स्लीवलेस कंफर्टेबल टॉप पहना है और विक्की कौशल भी व्हाइट टी शर्ट में दिखाई दे रहे हैं। इस बेहद खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते ही होने वाले मां-पापा ने कैप्शन में लिखा, 'खुशी और ग्रेटिट्यूड से भरे दिलों के साथ अपनी लाइफ का बेस्ट चैप्टर शुरू करने की राह पर हैं। ऊँ।' एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की खबर ने उनके फैंस के दिल की धड़कनें बढ़ा दी हैं। फैंस को कपल बधाई देते नजर आ रहे हैं।

फैंस ने दी कपल को बधाई

बता दें कि कैटरीना और विक्की की इस तस्वीर पर फैंस की लाइफ में एक्साइटमेंट और खुशियां भर दी हैं। जल्द ही बेबी कौशल इस दुनिया में आने वाला है। कैटरीना कैफ के इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स और सेलेब्स ने कपल पर प्यार लुटाना शुरूकर दिया है। हर तरफ खुशियों का माहौल छा गया है। कैटरीना कैफ 42 की उम्र में मां बनेंगी और 37 साल के विक्की पापा बनेंगे। कपल का यह पोस्ट इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.