होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

करीना कपूर बर्थडे स्पेशल, जानिए कैसे मनाया करीना कपूर ने अपना 40 वां जन्मदिन

By Bollywood halchal | Sep 21, 2020

पटौदी परिवार की बेगम कही जाने वाली करीना कपूर 40 साल की हो गई हैं। इस मौके पर उन्होंने परिवार के साथ मिलकर जन्मदिन मनाया। बेबो ने अपने लिए बेहद नॉन-ग्लैमरस लुक चुना था।बॉलीवुड की बेगम यानी करीना कपूर खान आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं।अपने माता पिता के साथ जन्मदिन मनाने पहुंचीं करीना के साथ उनके पति सैफ अली खान खासतौर से ससुराल पहुंचे। पिता रणधीर कपूर और मां बबीता के अलावा बहन करिश्मा कपूर ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। करीना कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में आए पूरे 20 साल हो गए है। पिछले दिनों इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी पहली फिल्म के पहले शॉट की तस्वीर भी शेयर की थी जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में ये बात बताई थी। बता दें करीना कपूर ने डायरेक्टर जेपी दत्ता की फिल्म रिफ्यूजी के साथ बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन हीरो के रोल में थे। अभिषेक के करियर की भी ये पहली फिल्म थी। वहीं करीना कपूर बॉलीवुड की मोस्ट फैशनेबल एक्ट्रेस में भी गिनी जाती हैं। फिर वो चाहे उनका रैंप लुक हो या फिर किसी अवॉर्ड फंक्शन का लुक, हर बार करीना अपने फैशन सेंस से ट्रेंड सेट करती हैं।

अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए करीना कपूर कफ्तान ड्रेस में नजर आई। उन्होंने मिंट ग्रीन कलर की आउटफिट पहनी थी, जिस पर रेड फ्लोरल डिजाइन थी। इसी के साथ बॉर्डर पर फॉरेस्ट ग्रीन पट्टी थी, जिस पर प्रॉमिनेंटली रेड कलर का ही फ्लोरल प्रिंट दोहराया गया था। इसमें बलून स्लीव्स थीं, जिसमें एंड्स पर इलास्टिक यूज की गई थी। वहीं फ्रंट में नेकलाइन पर टैसल्स देखे जा सकते थे।करीना कपूर को यूं ही फैशनिस्टा नहीं कहा जाता। ड्रेस कोई भी हो वो उसे इतनी स्टाइल से पहनती हैं कि सबकी निगाहें बस उन पर ही टिकी होती है। नियॉन ग्रीन रंग की इस ड्रेस में करीना से बेहतर कोई नहीं दिख सकता है। करीना कपूर को वेस्टर्न ड्रेस के साथ ही साड़ियों से भी है खासा लगाव है। अक्सर वो प्रिंटेड से लेकर पेस्टल रंगों की साड़ियों में नजर आती हैं।

करीना कपूर ऐसी हीरोइन हैं  जिनकी फिल्मों में लुक भी काफी हिट होते हैं। फिर वो कभी खुशी कभी गम की 'पू' का किरदार हो या फिर जब वी मेट की 'गीत' का, फिल्मों में पहने उनके आउटफिट भी लड़कियां खासा पसंद करती हैं। अपने बेटे तैमूर अली खान के जन्म के बाद, करीना एक बार फिर काम करने के लिए वापस लौटीं और इस बार उनके स्टाइल में जबरदस्त बदलावों को देख हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। ‘वीरे दी वेडिंग’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान, करीना कपूर खान ने एक नेवी कस्टम पैंटसूट को पहना था, जिसमें उनकी एब्स ने हर किसी को दीवाना बना दिया। स्टाइलिश कोर्सेट्स, शिमरी सिल्हूट्स और पेंसिल स्कर्ट्स अब बेबो की अलमारी में खूब राज कर रही हैं। इन बीते सालों में बेबो को देखकर एक बात तो तय है कि वह हर बदलते दिन के साथ पहले से कहीं ज्यादा सुंदर और स्टाइलिश हो रही हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.