सोशल मीडिया पर कुछ वायरल हो जाए और उसकी चर्चा न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। इन दिनों इंटरनेट पर अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की एक फोटो वायरल हो रही है। जिस कारण जाह्नवी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। इस फोटो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार कर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की ही बातें हो रही हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है।
फोटो वायरल
सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस जाह्ववी की एक तस्वीर ने हलचल मचा दी है। दरअसल, जाह्नवी ने अपने नाइटसूट की टी शर्ट पर बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का नाम फ्लॉन्ट किया है। इस तस्वीर के सामने आते ही फैंस जाह्नवी और शिखर के रिश्ते को कंफर्म मान रहे हैं। लंबे समय से जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
इंटरनेट पर तेज हुई चर्चा
हालांकि जाह्ववी और शिखर ने अब तक अपने प्यार को ऑफिशियल नहीं किया है। लेकिन दोनों के एक-दूसरे के लिए लविंग पोस्ट उनके रिश्ते को जगजाहिर करते हैं। सोशल मीडिया पर जाह्नवी की नाइट सूट में ये तस्वीर वायरल हो रही है। अभिनेत्री की टी-शर्ट पर लिखा है कि अगर मैं खो जाऊं, तो प्लीज मुझे शिखर पहाड़ियां के पास पहुंचा दें।
जाह्ववी की टीर्शट पर लिखे इस कैप्शन ने फैंस का दिल जीत लिया है। जाह्ववी और शिखर के रिश्ते को फैंस पूरी तरह से कंफर्म मान रहे हैं। लेकिन दोनों में से किसी ने भी इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। ऐसे में चर्चा हो रही है कि क्या कपूर खानदान की बेटी, राजनीतिक घराने की बहू बनेंगी। हालांकि यह तो समय के साथ कंफर्म होगा।
जानिए कौन हैं शिखर पहाड़िया
बता दें कि शिखर पहाड़िया एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह महाराष्ट्र के पूर्व सीएम सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं। वहीं शिखर पहाड़िया एक बिजनेसमैन हैं। दिलचस्प बात यह है कि क्या जाह्ववी और शिखर अपने रिश्ते पर कुछ कहते हैं या फिर सीधा शादी की खुशखबरी सुनने को मिलेगी।