दिशा सालियान बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रह चुकी हैं। साल 2020 में दिशा सालियान की मौत हो गई थी। जिसके बाद अब एक बार फिर दिशा सालियान मौत मामला गरमाता हुआ नजर आ रहा है। दरअस, बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा यह आदेश दिया गया है कि एक बार फिर से इस केस को शुरू किया जाए। इस केस को CBI को सौंप दिया गया है।
दिशा की मौत अभिनेता सुशांत की मौत के 6 दिन पहले हुई थी। अभी तक दिशा सालियान की मौत एक पहेली बनी हुई है। बॉम्बे हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद एक बार फिर उम्मीद जताई जा रही है कि सुशांत और दिशा के आपसी कनेक्शन और दोनों की मौत के बीच छिपे सच सामने आ सकते हैं।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिया जांच का आदेश
बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI को जांच का आदेश दिया है। जोकि दिशा के पिता की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है। कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया है कि दिशा के पिता का नया बयान सुनकर नए सिरे से FIR दर्ज की जाए। जिसके बाद पूरे मामले को CBI को सौंप दिया जाए। बॉम्बे हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद दिशा के परिवार को फिर से नई उम्मीद मिली है। वहीं सालों से कर रहे न्याय का इंतजार भी शायद अब खत्म हो जाएगा।
जानें कौन थी दिशा सालियान
दिशा सालियान एक फेमस सेलिब्रिटी मैनेजर थीं। मौत के दौरान वह दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर के रूप में काम कर रही थीं। वहीं 08 जून 2020 को मलाड में मौजूद एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने के कारण दिशा की मौत हो गई थी। वहीं अभिनेता सुशांत भी दिशा की मौत की खबर से काफी ज्यादा परेशान थे। वहीं दिशा की मौते के 6 दिन बाद अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने कथित रूप से सुसाइड कर लिया था।
पोस्टमार्टम पर उठा था विवाद
दिशा की मौत के बाद किए जाने वाले पोस्टमार्टम को लेकर शुरूआत से विवाद चला है। इस रिपोर्ट में मौत का कारण ऊंचाई से गिरना और सिर व शरीर में लगी चोट को बताया गया था। जिसके बाद पुलिस ने अपनी थ्योरी में बताया था कि शराब पीने के बाद संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ था। लेकिन परिवार के अलावा अन्य लोगों ने भी इस जांच पर सवाल उठाए थे।