होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी के इस गाने पर फिदा हुए फैंस, वायरल विडियो 30 करोड़ बार देखा गया

By Bollywood halchal | Jun 25, 2020

अपने डांस और ठुमको से लोगों को दीवाना बनाने वाली  सपना चौधरी एक भारतीय गायिका, नृतकी और अभिनेत्री हैं। वह टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 11 की प्रतिभागी भी रह चुकी हैं। उन्होंने कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी आइटम सॉन्ग किया है। उनका 25 सितम्बर 1990 में दिल्ली हुआ।
 
सपना चौधरी का एक गाना तेज़ी वायरल हो रहा है, इस गाने को लोगों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। इस गाने को अभी तक 300 करोड़ से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। हरियाणवी डांसर सपना आज चौधरी इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं। सपना चौधरी के लाइव डांस को देख फैंस जितना इन्जॉय करते हैं उतना ही यूट्यूब पर भी उनके वीडियो के देख एंटरटेन और पसंद करते है। यही कारण हैं कि सपना चौधरी के सैकड़ों गाने यूट्यूब के मिलिनय व्यूज क्लब में शामिल हैं।

इस बीच सपना चौधरी का एक और डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपना जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस देती नजर आ रही हैं। यू-ट्यूब पर तो इस गाना ने तो कमाल ही कर दिया है। यह गाना सपना चौधरी के सबसे हिट गानों में से एक है। इस गाने के रिलीज होने के बाद ही इसे रिलीज करने वाली कंपनी ने इस गाने पर सपना चौधरी की कई डांस वीडियो भी अपलोड किए। जिसे सपना चौधरी के करोड़ों फैंस ने देखा और पसंद किया। सपना चौधरी का यह हरियाणवी गाना, "बदली बदली लागे" है।
 
सपना चौधरी का यह डांस वीडियो यूट्यूब पर फैंस के बीच खूब देखा जा रहा है। इस गाने को बंटू सिंगल ने लिखा है और टीआर म्यूजिक ने संगीत दिया है और गाने को हरियाणा के मशहूर सिंगर तरुण पांचाल और रुचिका जांगिड़ ने फरमाया है। इस गाने का ऑफिसियल वीडियो सपना चौधरी और विक्की काजला पर बनाया गया है। 

सपना चौधरी का यह गाना इतना फेमस हो चुका है कि सपना चौधरी जहां भी स्टेज शो करने जाती हैं, वहां इस गाने कि फरमाइश फैंस द्वारा जरूर होती है। इस समय इस गाने को करोड़ों लोगों द्वारा देखा और पसंद किया जा रहा है और यही कारण है कि ये गाना तेज़ी से वायरल हो रहा है। पहले इस गाने को एल्बम के रूप में रिलीज किया गया लेकिन फिर सोनोटेक यू-ट्यूब चैनल ने इस गाने पर सपना के डांस के कई वीडियो भी डाले हैं।

अब सपना चौधरी के इस गाने को यू-ट्यूब पर 30 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सपना के डांस को देख फैंस भी उनके साथ खुद को झूमने से रोक नहीं पाते है। इसका उदाहरण शो बिग बॉस 11 में भी देखा गया था। उनकी लोकप्रियता का ग्राफ इतना बढ़ चुका है कि उन्हें देश के कोने-कोने में डांस परफॉर्मेंस के लिए बुलाया जाता है। उनको यूट्यूब क्वीन क्यों कहा जाता है, इसका प्रमाण उनके वीडियो से साबित कर दिया।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.