होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

Bollywood Gossip: Lollapalooza में सरेआम प्यार का इजहार, Disha Patani ने Talwiinder संग Relationship किया ऑफिशियल

By Bollywood halchal | Jan 26, 2026

काफी समय से बॉलीवुड के गलियारों में चल रही एक 'मिस्ट्री' से आखिरकार पर्दा उठ गया है। एक्ट्रेस दिशा पटानी और फेमस पंजाबी गायक तलविंदर सिंह ने अपने रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों पर ऑफिशियल मुहर लगा दी है। दरअसल, मुंबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय म्यूजिक फेस्टिवल 'लोलापालूजा इंडिया' के दौरान दिशा और तलविंदर दोनों को खुलेआम हाथ में हाथ डाले देखा गया। कैमरों की नजर से बचने के बजाय दोनों ने जिस अंदाज में एंट्री मारी, उसने प्रशंसकों को साफ कर दिया कि अब उनका यह रिश्का 'सीक्रेट' नहीं रह गया है।

मुंबई के इस इवेंट में दिशा और तलविंदर का एक साथ आना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। वायरल वीडियो में दिशा और तलविंदर दोनों ही नॉर्मल नजर आ रहे थे। वहीं इवेंट खत्म होने के बाद वह एक कार में गए। खास बात यह थी कि दोनों ने इस बार मीडिया या पैपराजी से छिपने की कोशिश नहीं की। इससे पहले दिशा और तलविंदर उदयपुर में नुपुर सेनेन और स्टेबिन बेन की शादी में भी साथ दिखे थे। लेकिन उस दौरान दोनों ने जानकर एक-दूसरे से दूरी बनाए रखी। उस समय दिशा मौनी रॉय के पति के साथ और तलविंदर, मौनी रॉय के साथ चलते दिखे। जिससे कि लोगों के ध्यान को भटकाया जा सके। लेकिन लोलापालूजा में दिशा और तलविंदर की केमिस्ट्री ने सबकुछ जाहिर कर दिया।

जानिए कौन हैं तलविंदर सिंह

बता दें कि तलविंदर सिंह पंजाबी संगीत की दुनिया में एक बड़ा नाम बन चुके हैं। तलविंदर सिंह अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में पले बढ़े। वह गानों में आर एंड बी, हिप हॉप और सिंथ-पॉप का पंजाबी लोक संगीत के साथ शानदार कॉम्बिनेशन करते हैं। तलविंदर अक्सर अपने फेस पर पेंट लगाकर परफॉर्म करते हैं। तलविंदर का मानना है कि यह उनके पसर्नल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखने का तरीका है।

फैंस ने दी बधाइयां

कपल के वीडियो जैसे ही वायरल हुए, फैंस ने कमेंट सेक्शन में बधाइयां दीं। एक यूजर ने खुशी जाहिर करते हुए लिखा, 'बहुत क्यूट जोड़ी।' तो वहीं दूसरे यूजर ने तलविंदर सिंह के लिए पंजाबी स्टाइल में लिखा, 'एक नंबर मेरे भाई।' तो वहीं कुछ लोगों ने चुटकी लेते हुए लिखा, 'बस दिशा अपनी दिशा न बदलें और इस बार बात शादी तक पहुंचे।' एक्ट्रेस दिशा का नाम लंबे समय तक एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ जुड़ा रहा था, लेकिन ब्रेकअप के बाद वह तलविंदर के साथ अपनी जिंदगी की नई शुरूआत दिख रही है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.