बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार दीपिका पादुकोण पिछले कई महीनों से सुर्खियों में बनी है। दरअसल, इन दिनों एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी को एंज्वॉय कर रही हैं। वहीं समय-समय पर दीपिका अपना बेबी बंप फ्लांट करते नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर फैंस जमकर दीपिका पादुकोण पर प्यार लुटाते हैं। इसी बीच दीपिका पादुकोई बीती रात अपने सास-ससुर के साथ डिनर करने पहुंची। जैसे ही एक्ट्रेस अपने सास ससुर के साथ डिनर करने पहुंचीं, तो उनको मीडिया ने चारों तरफ से घेर लिया।
जिसके बाद एक्ट्रेस ने भी मीडिया के सामने जमकर पोज दिए और दीपिका के इस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया। वहीं दीपिका के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ नजर आ रहा है। डिनर के लिए एक्ट्रेस ने ब्लैक एंड व्हाइट लुक कैरी लिया था। जिससे कि वह अपना बेबी बंप छिपा सकें। बताया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी का यह आठवां महीना चल रहा है।
दीपिका मां बनने से पहले अपने सास-ससुर के साथ समय बिता रही हैं। वहीं फैंस सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं, लोगों का कहना है कि रणवीर सिंह काफी लकी हैं कि उनको दीपिका जैसी पत्नी मिली। हालांकि इस डिनर के दौरान दीपिका का पति यानी की रणवीर सिंह गायब दिखे। प्रेग्नेंसी में भी दीपिका काम कर रही हैं और वह काफी एक्टिव दिखाई दे रही हैं।