होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

अपने पेरेंट्स की कार्बन कॉपी लगते हैं ये 10 बॉलीवुड सेलिब्रिटीज

By Bollywood halchal | May 06, 2021

आपने अक्सर सुना होगा कि बच्चे अपने मां बाप जैसे दिखते हैं। बच्चों के कुछ नैन-नक्श अपनी मां से मिलते हैं तो कुछ फीचर्स पिता जैसे होते हैं. लेकिन कई बच्चे हूबहू अपने पेरेंट्स जैसे दिखते हैं। बॉलीवुड में भी कई ऐसे सिलेब्रिटीज है जो हूबहू अपने पेरेंट्स जैसे दिखते हैं। इन सेलेब्स को देख कर कोई भी कहेगा कि ये अपने पेरेंट्स की कार्बन कॉपी हैं -

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और उनकी मां सोनी राजदान की शक्ल बहुत मिलती जुलती है। सोनी की पुरानी फोटोज और आलिया की फोटोज को देखकर कोई भी कहेगा कि आलिया बिल्कुल अपनी मां जैसी दिखती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह की कॉपी हैं। सारा की शक्ल उनकी मां अमृता सिंह से बहुत मिलती है।
 
बॉलीवुड एक्ट्रेस शक्ति कपूर की बेटी और बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की शक्ल उनकी मां शिवांगी कोल्हापुरे से बहुत मिलती है. श्रद्धा के नैन नक्श हूबहू शिवांगी जैसे हैं।

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को यंग ऋषि कपूर भी कहा जाता है. रणबीर बिल्कुल अपने पिता दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर जैसे दिखते हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर की बेटी सोहा अली खान बिल्कुल अपनी मां की कार्बन कॉपी हैं। सोहा की शक्ल शर्मिला से बहुत ज्यादा मिलती है।
 
बी टाउन की मशहूर सेलेब किड जान्हवी कपूर को पर्दे पर देख कर दर्शकों को उनकी मां दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की याद आती है. जान्हवी ने न केवल श्रीदेवी की शक्ल पाई है, बल्कि उनके अंदर श्रीदेवी जैसा ही एक्टिंग का हुनर भी है।
 
बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे की शक्ल उनकी मां भावना पांडे से बहुत मिलती है।

एक्ट्रेस तारा सुतारिया भी अपनी मां टीना सुतारिया की कार्बन कॉपी लगती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर की शक्ल उनके पिता से बहुत मिलती है. शनाया जल्द ही धर्मा प्रोडक्शन की एक फिल्म में नजर आने वाली है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी की शक्ल हूबहू उनकी मां माना शेट्टी जैसी है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.