होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

जानें बॉलीवुड के स्टार किड्स की लव लाइफ के बारे में

By Bollywood halchal | Feb 28, 2020

फिल्मी दुनिया की जब भी बात होती है तब हमारे मन में सबसे पहले बॉलीवूड के एक्टर और एक्ट्रेस आते हैं। हम किसी न किसी तरिके से फिल्मी दुनिया से जुड़े होते हैं। और कुछ हद तक हम उनसे इतना इन्सपायर हो जाते हैं की हम उन्हे रियल लाईफ में भी कम्पेयर करते रहते हैं। लेकिन जिन बॉलीवुड एक्टर या एक्ट्रेस को हम फॉलो करते हैं हम उन्ही के फैमली मेम्बर्स के बारे में नहीं जानते हैं। 

बॉलीवुड सेलेब्रिटी हमेशा अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर छिपते रहे हैं। वे अपने रिश्ते के बारे में बताने से हमेशा कतराती हैं। लेकिन स्टार किड्स उनकी तरह बिल्कुल नहीं हैं, वे न केवल अपने रिश्ते के बारे में खुल के बताती हैं, बल्कि वे सार्वजनिक रूप से भी अपने प्यार को दिखाने में भी विश्वास करते हैं। चूंकि हम हमेशा बॉलीवुड अभिनेताओं के रिश्तों के बारे में बात करते हैं, हमने स्टार किड्स की लव लाइफ पर रोशनी डालने की सोची। तो इसि को ध्यान में रखते हुए आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे ऐसे ही कुछ बॉलीवुड के स्टार किड्स के अफेयर के बारे में जो शायद आप नहीं जानते होंगे।

नव्या नवेली नंदा और हैरी गिलिस 

बॉलीवुड को महा नायक अमिताभ बच्चन की पोती, नव्या नवेली नंदा पहले तो शाहरुख खान के बेटे आर्यन को डेट कर रही थीं और अब माना जा रहा है कि वह लंदन में सेवनऑक्स स्कूल से अपने क्लाशमेट हैरी गिलिस के साथ डेटिंग कर रही हैं।

जान्हवी कपूर और इशान खट्टर  

श्रीदेवी और बोनी कपूर की खूबसूरत बेटी पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते शिखर पहरिया को डेट कर रही थी। आपको बता दें की इस जोड़े को कई बार एक साथ देखा गया और इनकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल होता था। लेकिन इन दिनों जान्हवी शाहिद कपूर के सौतेले भाई इशान खट्टर के साथ नज़र आती हैं। आपको बता दें की ईशान और जान्हवी दोनों फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

कृष्णा श्रॉफ और स्पेंसर जॉनसन

जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ ने अपने ब्रेज़लियन बॉयफ्रेंड, स्पेंसर जॉनसन के साथ अपने रिश्ते को कभी नहीं छिपाया। वह अपने प्रेमी के साथ तस्वीरें अपलोड करती रहती है। 

जुनैद खान और सोनम वर्मा

आमिर खान के बड़े बेटे जुनैद खान लाइमलाइट से थोड़ा दूरी बना कर रखते हैं, लेकिन वह अपने रिलेशनशिप के लिए सुर्खियों में हैं। वह सोनम वर्मा के साथ एक सीरियस रिलेशनशिप में है। आपको बता दें की इनकी मुलाकात स्कूली शिक्षा के दौरान हुई थी और जल्द ही यह दोनों शादि के बंधन में बंधने वाले हैं।

सुहाना खान और शुभमन गिल

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। सुहाना का ड्रेसिंग सेंस और उनका लुक अक्सर सोशल मीडिया में वायरल होता रहता है। सुहाना का नाम केकेआर के एक क्रिकेटर से जोड़ा जा रहा है। खबरों के अनुसार माना जा रहा है कि सुहाना का दिल केकेआर के बल्लेबाज शुभमन गिल पर आ गया है।

रिया कपूर और करण बुलानी

अनिल कपूर और सुनीता कपूर की छोटी बेटी, रिया कपूर ने करण बुलानी के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की। करण को कपूर खानदान से स्वीकृति मिल गई है, और वह अक्सर अनिल कपूर के परिवार की छुट्टियों और समारोहों में सामिल रहते हैं।

अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ

सुनील शेट्टी और माना शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने अभी बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है, लेकिन वह अपने बचपन की प्रेमिका तानिया श्रॉफ के साथ अपने रिश्ते को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। तानिया और अहान अक्सर अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें पोस्ट करते हैं। आपको बता दे कुछ साल पहले अपने बेटे के रिश्ते की पुष्टि सुनील शेट्टी ने एक फिल्मफेयर में किया था।

सारा अली खान और हर्षवर्धन कपूर

केदारनाथ और सिंभा जैसी मुवी से बॉलीवुड में कदम रखने वाली सैफ और अमृता राव की बेटी सारा अली खान इन दिनों सोशल मीडिया पर सेंसेशन बनी हुई हैं। हाल ही में, उन्हें अनिल कपूर के बेटे, हर्षवर्धन कपूर के साथ रेस्तरां और कई अन्य स्थानों पर देखा गया है। आपको बता दें की अभी सारा अली खान का अफेयर अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ है।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.