होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

Kiara Advani और Sidharth Malhotra बनने वाले हैं दोबारा पेरेंट्स, सोशल मीडिया पर की प्रेग्नेंसी अनाउंस

By Bollywood halchal | Oct 07, 2026

बॉलीवुड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी एक बार फिर पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। एक्ट्रेस कियारा ने फोटो शेयर कर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। पहली प्रेग्नेंसी के अंदाज में ही एक्ट्रेस ने दूसरी प्रेग्नेंसी भी अनाउंस की है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटो में सिद्धार्थ और कियारा के साथ उनकी बेटी सरायाह मल्होत्रा का भी नन्हा सा हाथ देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर कपल की यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं कपल की इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स बधाई दे रहे हैं।

शेयर किया पोस्ट

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी पोस्ट में अपने हाथों में छोटी सी जुराबें पकड़ी हैं। वहीं एक्ट्रेस के हाथों के साथ बेटी सारायाह का भी हाथ है। खास बात यह है कि कपल ने पहली प्रेग्नेंसी भी इस तरह से बताई थी। वहीं अब दूसरे प्रेग्नेंसी के दौरान कपल का यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए कियारा और सिद्धार्थ ने लिखा, 'हमें एक बार फिर से सबसे महान उपहार प्राप्त हुआ है, हमारा दिल कृतज्ञता और प्रेम से भरा हुआ है।'

एक्टर ने दी थी हिंट

हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा 'बिग बॉस 20' में अपनी लेटेस्ट फिल्म 'द वन' प्रमोट करने के लिए गए थे। इस दौरान अभिनेता ने कियारा आडवाणी की दूसरी प्रेग्नेंसी की हिंट दी थी। लेकिन अभिनेता ने क्लियर शब्दों में इस खुशी को जाहिर नहीं किया। बाद में सोशल मीडिया पर कियारा के प्रेग्नेंट होने की खबरें तेज होने लगीं। अब इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए कियारा आडवाणी ने खुशखबरी का ऐलान कर दिया। वहीं फैंस भी कपल को भर-भरकर बधाई दे रहे हैं।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.