होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

Ayesha Khan Upcoming Movie: Bigg Boss 17 से बदली Ayesha Khan की किस्मत, Akshay Kumar संग 'भागम भाग 2' में मचाएंगी धमाल

By Bollywood halchal | Feb 18, 2026

आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' के गाने 'शरारत' में एक्ट्रेस आयशा खान नजर आई थीं। इस फिल्म से आयशा खान ने जबरदस्त पॉपुलैरिटी पाई है। इन दिनों आयशा लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इस गाने में एक्ट्रेस आयशा के डांस मूव्स और एक्सप्रेशन ने हर किसी का दिल जीत लिया था। इसके बाद आयशा को कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' में देखा गया था। अब खबर आ रही है कि आयशा खान के हाथ एक बड़ी फिल्म लगी है, जिसमें वह अभिनेता अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

इस फिल्म में आएंगी नजर

साल 2006 में आई फिल्म 'भागम भाग' का करीब 20 साल बाद सीक्वल 'भागम भाग 2' आने वाला है। इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी डायरेक्टर राज शांडिल्य को दी गई है। यह वही फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार के साथ आयशा खान स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। आयशा खान और अक्षय कुमार के अलावा इस फिल्म में अभिनेत्री मीनाक्षी चौधरी भी हैं।

फिल्म में आयशा का रोल

बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट की मानें, तो फिल्म 'भागम भाग' में आयशा खान को अहम रोल के लिए कास्ट किया गया है। लेकिन अभी तक एक्ट्रेस के किरदार को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। इस फिल्म में आयशा की मौजूदगी को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। 'भागम भाग 2' के पहले पार्ट 'भागम भाग' में अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल की तिकड़ी दिखी थी। तीनों ने मिलकर कॉमेडी का ऐसा तड़का लगाया था कि वह आज भी इस मूवी के लिए जाने जाते हैं।

'भागम भाग 2'

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फिल्म 'भागम भाग' के सीक्वल में अभिनेता गोविंदा नहीं हैं। बताया जा रहा था कि फिल्म में गोविंदा की जगह मनोज बाजपेयी को कास्ट किया गया है। लेकिन अभी तक इसकी कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आई है। लेकिन फिल्म कब तक रिलीज होगी, इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।

एक्ट्रेस का एक्टिंग करियर

एक्ट्रेस आयशा खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी की 2' से की थी। इसमें वह बतौर जूनियर आर्टिस्ट नजर आई थीं। फिर साल 2020 में वह टीवी सीरियर 'बालवीर रिटर्न्स' में देखा गया। छोटे पर्दे पर अपनी पहचान बनाने के लिए आयशा ने फिल्मों की ओर रुख किया। साल 2022 में उन्होंने तेलुगु फिल्म 'मुखाचित्रम' से उन्होंने बड़े पर्दे पर कदम रखा था। इसके बाद आयशा खान ने कई साउथ की फिल्मों में काम किया। लेकिन पहचान उनको रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' से मिली थी।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.