होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

Entertainment: कभी अक्षय खन्ना पर जान छिड़कती थीं बेबो, वायरल हो रहा पुराना इंटरव्यू

By Bollywood halchal | Dec 15, 2025

इन दिनों अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' धूम मचा रही है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना भी अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। बता दें कि फिल्म 'Fa9la' गाने पर अक्षय खन्ना की एंट्री का डांस लोगों के बीच काफी वायरल हो रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर अभिनेत्री करीना कपूर खान का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इसमें एक्ट्रेस अक्षय खन्ना की जमकर तारीफ करती नजर आ रही हैं। यह वीडियो साल 2004 का है, जब एक्ट्रेस अपनी फिल्म 'हलचल' का प्रमोशन कर रही थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अक्षय खन्ना संग काम करने के एक्सपीरियंस को शेयर किया था।

लोलो से हुई थी सगाई

एक्ट्रेस करीना कपूर ने कहा कि उन्होंने फिल्म 'हिमालय पुत्र' कम से कम 20 बार देखी होगी। उस दौरान वह स्कूल में थीं और अक्षय खन्ना उस दौर के लेटेस्ट हार्टथ्रोब थे। स्कूल की सभी लड़कियां अभिनेता के पीछे पागल थीं और उसमें मैं भी शामिल थी। एक्ट्रेस ने मजाकिया अंदाज से उस को याद करते हुए कहा, 'यह ऐसा था जैसे 'अक्षय खन्ना... माई गॉड अक्षय खन्ना।' इसलिए उनको अक्षय हमेशा से पसंद रहे हैं।

बता दें कि करीना कपूरी की बहन करिश्मा कपूर से अक्षय खन्ना की सगाई हुई थी। वहीं अक्षय खन्ना के पिता विनोद खन्ना भी इस रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते थे। लेकिन बाद में दोनों की सगाई टूट गई और करिश्मा ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली। वहीं अक्षय खन्ना आज भी सिंगल हैं।

करीना कपूर ने अक्षय खन्ना की तारीफ करते हुए कहा था कि वह एक बेहतरीन इंसान होने के साथ बड़े अभिनेता हैं। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि अभिनेता बहुत क्यूट, प्यारे और अच्छे इंसान हैं। करीना ने यह भी कहा कि वह हॉलीवुड जाने के लिए सही इंसान हैं। क्योंकि उनकी एक्टिंग और परफॉर्मेंस जबरदस्त होती है। करीना कपूर और अक्षय खन्ना ने फिल्म 'हलचल' में साथ काम किया था और यह फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.