होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

Bollywood: ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका को घर छोड़ने पहुंचे अर्जुन कपूर, फैंस ने कही ऐसी बात

By Bollywood halchal | Mar 09, 2024

बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की अफवाह सुनने को मिली थी। इस कपल का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ नजर आते हैं। लेकिन हाल ही में ब्रेकअप की खबरें सामने आई थीं, जिनमें बिलकुल भी सच्चाई नहीं निकली। बता दें कि सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का एक लेटेस्ट वीडियो हो रहा है। बता दें कि इस वायरल वीडियो में कपल कार में नजर आ रहा है। दरअसल अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को अर्जुन कपूर उनके घर तक छोड़ने गए थे। वहीं अर्जुन का यह अंदाज फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।

वायरल हुआ वीडियो
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बीते 6 सालों से रिलेशनशिप में हैं। वहीं दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। अब कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें अर्जुन और मलाइका कार में बैठे नजर आ रहे हैं। अर्जुन कपूर अपनी कार से मलाइका अरोड़ा को उनके आपर्टमेंट तक छोड़ने के लिए गए थे। जिसके लिए फैंस अब अर्जुन कपूर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैंस ने अर्जुन कपूर को एक परफेक्ट बॉयफ्रेंड बताया है।

6 साल से रिश्ते में है कपल
बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कपल ने अपने रिश्ते को छोटा सा ब्रेक दिया था। जिसके पीछे की वजह शादी बताई जा रही थी। बताया जा रहा था कि अर्जुन और मलाइका में से कोई एक शादी के लिए तैयार नहीं है। लेकिन उन्हें यह एहसास हो गया कि अलग होना इसका समाधान नहीं है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.