बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की शादी हो गई है। अंशुला ने अपनी वेडिंग लुक की कई फोटोज इंटरनेट पर शेयर की हैं। हर कोई अंशुला के ब्राइडल लुक की तारीफ कर रहा है। बता दें कि 06 जून को अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर के साथ शादी कर ली है। वहीं अंशुला ने शादी की फोटोज शेयर करते हुए बेहद खास बात लिखी है। जिसने फैंस का दिल भी छू लिया है।
अपने इंस्टाग्राम पर अंशुला ने शादी में पहने इस खास लहंगे में कई तस्वीरें शेयर की हैं। अंशुला ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है कि जब वह दुल्हन बनीं तो वह सिर्फ एक चीज अपने साथ ले जाना चाहती थीं और वह उनकी मां का 42 साल पुराना जरदोजी का दुपट्टा है।
अंशुला ने लिखा है कि मेरी शादी के जोड़े बाकी सभी चीजें इस दुपट्टे को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। अपनी जिंदगी के इस नए सफर की शुरूआत पर मुझको अपनी मां की यादों के एहसास में लिपटे रहना सबसे सही लगा, जिन्होंने उनको पाल-पोसकर बड़ा किया है।
कई फैशन डिजाइनर ने मिलकर अंशुला का लुक तैयार किया है। अंशुला ने लिखा कि उनके लुक को डिजाइनर तरुण तहिलियानी, रुचि कृष्णा और मोहित राय की मदद से पुरानी और कीमती चीजों से उनका लुक तैयार किया है।
उन्होंने लिखा कि मेरी पंजाबी जड़ों को याद करने के लिए इसमें सुंदर फुलकारी बॉर्डर भी जोड़ा गया। वहीं तरुण ने उनकी भावनाओं को समझने के लिए और उनके लिए ऐसा लहंगा बनाने के लिए शुक्रिया। यह उनके लिए हमेशा यादगार और बिल्कुल मेरे जैसा है।
अंशुला का लुक
अंशुला का लहंगा फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी ने तैयार किया है। वहीं ज्वैलरी रानीवाला 1881 की तरफ से बनाई गई हैं और मृणालिनी चंद्रा ने कलीरे तैयार की हैं। वहीं मोहित राय और रुचि कृष्णा ने स्टाइलिंग की है। वहीं अंशुला का मेकअप और बाल सवलीन मनचंदा, पूजा देवपुरिया और शिवानी ने किया है।