होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

Amitabh Bachchan ने शेयर किया Health Update, ICU में सर्जरी के बाद अब 'Jalsa' में रिकवर कर रहे हैं बिग-बी

By Bollywood halchal | Jul 21, 2026

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को बिग बी के नाम से भी जाना जाता है। लोग अमिताभ बच्चन की अदाकारी और फिल्मों के लिए भी दीवाने रहते हैं। उनकी उम्र 83 साल है है, जिस कारण समय-समय पर उनको उम्र से जुड़ी समस्याएं घेर लेती हैं। हाल ही में अमिताभ ने खुद अपने फैंस को हॉस्पिटल के अंदर ICU में एडमिट होने की बात बताई है। जिसके बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं। वहीं उन्होंने अपनी हेल्थ अपडेट का पूरा सच सामने रखा है। हालांकि हॉस्पिटल से छुट्टी मिलने के बाद अमिताभ बच्चन अपने घर 'जलसा' में रिकवर कर रहे हैं।

हेल्थ अपडेट

बिग बी ने लिखा, हॉस्पिटल में सर्जरी के समय और ICU में डॉक्टरों और कर्मचारियों की देखरेख में रहने वाले बाद अब डिस्चार्ज होकर घर वापसी कर चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हॉस्पिटल से घर लौटने के बाद यह शुरूआती समय फिजिकली और मनोवैज्ञानिक रूप से कठिन और दर्द भरा होता है। लेकिन अब वह धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं। फैंस इस न्यूज से अपने पसंदीदा अभिनेता के लिए काफी परेशान हैं।

क्यों भर्ती हुए बिग बी

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में इस बात को सीक्रेट रखा है कि उनको किस बीमारी की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा या उनकी किस चीज की सर्जरी हुई है। उन्होंने इस मुश्किल समय में लगातार प्रार्थना करने वाले सोशल मीडिया पर प्यार भेजने वाले प्रशंसकों का दिल से धन्यवाद किया है। बता दें कि अमिताभ बच्चन 83 साल के हैं और फैंस उनके अच्छी सेहत की कामना की है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.