फिल्म 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल की शूटिंग शुरू हो चुकी है। अभिनेता अमिताभ बच्चन और कमल हासन फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में दोनों सुपरस्टार्स ने सोशल मीडिया पर इसकी अपडेट दी थी। लेकिन अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि आलिया भट्ट इस फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हैं। माना जा रहा है कि वह दीपिका पादुकोण की रिप्लेसमेंट हैं। वहीं यहां तक की दावे किए गए हैं कि आलिया ने फिल्म की शूटिंग शुरूकर दी है। सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह फैल गई है। लेकिन अब मेकर्स की ओर से इन दावों को खारिज कर दिया गया है।
आलिया भट्ट के होने की अफवाहें
दरअसल, कुछ मीडियो सोर्स के हवाले से दावा किया जा रहा था कि आलिया फिल्म कल्कि 2898 AD के सीक्वल में एक बड़ा रोल निभाएंगी। साथ ही यह भी बताया गया कि आलिया ने हैदराबाद में कुछ सीन पहले ही शूट कर लिए हैं। जिससे अटकलों को ज्यादा बल मिला। जैसी ही यह खबर फैली, एक्साइटेड फैंस ने भी कमेंट किए कि आलिया और साई पल्लवी एक ही फिल्म में।
टीम ने अफवाहों पर रिएक्ट किया
कल्कि 2898 AD की टीम ने और आलिया भट्ट ने इन अफवाहों पर कोई सफाई नहीं दी है। लेकिन फिल्म टीम से पता चला है कि एक्टर ने फिल्म की शूटिंग की है। वहीं आलिया को फिल्म में लेने की कोई ऑफिशियल क्लैरिटी नहीं मिली है। आलिया भट्ट की इस फिल्म में कास्टिंग के बारे में भी तक कोई क्लैरिटी नहीं है।
दीपिका पादुकोण को होना पड़ा बाहर
संदीप रेड्डी वांगा से दीपिका के स्पिरिट को लेकर अगल होने के कुछ दिनों बाद ही प्रोडक्शन हाउस वैजयंती मूवीज़ ने घोषणा की थी कि एक्ट्रेस फिल्म के सीक्वल में काम नहीं करेंगे। उन्होंने लिखा, 'दीपिका पादुकोण Kalki 2898 AD के आने वाले सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। लंबे सफर के बावजूद, हम पार्टनरशिप नहीं कर पाए।'
बता दें कि यह भी खबर आई थी कि दीपिका की जगह फिल्म में साई पल्लवी आ सकती हैं। लेकिन अभी तक कुछ फाइनल नहीं हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभी तक कुछ फाइनल नहीं हुआ है, ये सब सिर्फ अफवाहें हैं।