होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

सोशल मीडिया पर छाया है 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का नाम, आलिया ने की नई पारी की शुरुआत

By Bollywood halchal | Mar 05, 2021

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का नाम आजकल सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। हाल ही में संजय लीला भंसाली के जन्मदिन (24 फरवरी) पर फिल्म का टीज़र रिलीज किया गया था। इस फिल्म में आलिया गंगूबाई काठियावाड़ी की मुख्य भूमिका निभा रही हैं। इससे पहले एक नए पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा भी की गई थी। यह फिल्म 30 जुलाई 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर में आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी के रूप में पेश किया गया है। टीजर देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म में आलिया ने दमदार परफॉरमेंस दी है। एक डायलॉग में आलिया कहती हैं कि, "गंगूबाई चांद थी और चांद रहगी।" इस डायलॉग में आलिया की आवाज काफी दमदार लग रही है।

कैसे गुजरात की गंगा हरजीवनदास काठियावाड़ी बनी गंगूबाई 
यह फिल्म हुसैन ज़ैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ मुंबई के एक अध्याय पर आधारित है। गंगूबाई 60 के दशक में मुंबई के हीरामंडी में कोठा चलती थीं।  इसके साथ ही वे ऐसी पहली महिला थी जिसने देश के कई शहरों में फ्रेंचाइज़ी कोठा खोला था। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे हीरोइन बनने की चाह में गुजरात से मुंबई आई गंगा हरजीवनदास काठियावाड़ी बाद में कोठा चलने वाली गंगूबाई बन जाती है।  
आलिया ने लॉन्च किया अपना प्रोडक्शन हाउस 
इसके साथ ही आलिया ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने अपना एक प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया है। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने प्रोडक्शन हाउस 'इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस' का लोगो शेयर कर अपनी कंपनी को लॉन्च किया। इस लोगों में दो बिल्लियां हैं। आलिया के फैन्स जानते होंगे कि आलिया बिल्लियों की बहुत शौकीन हैं और अक्सर अपने पालतू जानवरों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। 

क्या इस साल शादी करेंगे रणबीर-आलिया? 
अगर आलिया की निजी ज़िंदगी की बात की जाए तो वे अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ पिछले साल शादी करने वाली थीं। लेकिन कोरोना महामारी और रणबीर के पिता दिवंगत ऋषि कपूर के देहांत के कारण शादी नहीं हो सकी। अब कायस लगाए जा रहे हैं कि शायद इस साल दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.