होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

पर्दे पर धमाल मचाने वाली इन 5 फिल्मों को ठुकरा कर जरूर पछताए होंगे अजय देवगन

By Bollywood halchal | Jun 04, 2020

1991 में आई फिल्‍म 'फूल और कांटे' से अपने फिल्‍मी करियर की शुरूआत करने वाले अभिनेता अजय देवगन बॉलीवुड के एक मशहूर और कामयाब एक्टर हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक हिट फ़िल्मे दी हैं। अजय देवगन ने बहुत से एक्सन फिल्मों में काम किया है, क्योंकि उनका बचपन से ही सपना एक्शन फ़िल्मों के डायरेक्टर बनने का था लेकिन अपने पिता वीरू देवगन के कहने पर वो एक एक्टर बनें। देवगन अनेकों देशभक्ति फिल्मों में भी काम किया है जैसे कि द लेजेंड ऑफ भगत सिंह, टैंगो चार्ली, दिलजले आदि।

आज की जनरेशन उनकी ही फिल्मों को देखते-देखते बड़ा हुआ है और उनके फैंस की संख्या करोड़ों में है। ऐसा माना जाता है कि अजय देवगन उन एक्टर में से हैं, जो हर तरह की फिल्मों में फिट होते हैं। अपना किरदार निभाने के लिए वह फिल्मों में जान डाल देते हैं। लेकिन अपने फिल्मी करियर के दौरान उन्होंने कुछ ऐसी फिल्मों को रिजेक्ट कर दिया जो बहुत ही सुपरहिट साबित हुईं और इन फिल्मों को रिजेक्ट करके अजय देवगन बहुत पछताए होंगे आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में।

डर (1993) 
1993 मे आई डर फ़िल्म यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी थीं। जिसमें सनी देओल, जूही चावला और शाहरुख खान जैसे एक्टर लीड रोल में नज़र आए थे। यह फ़िल्म सुपरहिट साबित हुई और इस फ़िल्म ने तो शाहरुख खान को स्टार बना दिया। लेकिन यश चोपड़ा ने शाहरुख खान का रोल अजय देवगन को दिया था लेकिन अजय देवगन ने बिजी शेड्यूल के वज़ह से इस फ़िल्म को करने से मना कर दिया। डर जैसे सुपरहिट फ़िल्म को रिजेक्ट करके बहुत पछताए होंगे अजय देवगन।

करण-अर्जुन (1995) 
1995 में आई सुपरहिट फ़िल्म करण-अर्जुन ने राकेश रोशन द्वारा डायरेक्ट की गई थी। 'करण अर्जुन' साल 1995 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म है। इस फ़िल्म को रिलीज हुए 25 साल हो चुके हैं। फ़िल्म में सलमान और शाहरुख की जोड़ी को लोगों ने बहुत  पसंद आयी। लेकिन इस फ़िल्म की पहली पसंद शाहरुख और सलमान नहीं बल्कि सनी देओल और अजय देवगन थे। इस फिल्म में सलमान खान का रोल अजय देवगन को ऑफर किया गया था लेकिन अजय देवगन ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था।

कुछ कुछ होता है (1998)
1998 आज से 21 साल पहले 16 अक्टूबर 1998 को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। सिर्फ 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी कुछ कुछ होता है ने 100 करोड़ रुपये से अधिक का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन किया था। यह सबसे मशहूर हिंदी रोमांटिक फिल्मों में से हैं, जिसमें शाहरुख खान, काजोल, रानी मुखर्जी और सलमान खान जैसे कई बड़े एक्टर्स ने काम किया है। यह फ़िल्म भी अजय देवगन को ऑफर की गई थी और इसे करने से अजय देवगन ने मना कर दिया था। इस फ़िल्म के रिलीज होने के 4 महीने बाद ही अजय देवगन और काजोल ने शादी की थी।

बाजीराव मस्तानी (2015) 
2015 में आई संजय लीला भंसाली की फ़िल्म बाजीराव मस्तानी ने दुनियाभर में 300 करोड़ से भी ज़्यादा की कमाई की थी। इस फिल्म ने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जैसे ऐक्टर्स को टॉप के लिस्ट में शामिल कर दिया था। इस फिल्म में बाजीराव का किरदार पहले रणवीर को नहीं अजय देवगन को ऑफर किया गया था लेकिन अपने बिजी शेड्यूल की वजह से उन्होंने इस फ़िल्म को मना कर दिया था। उनको इस फ़िल्म को मना करने का गम जरूर हुआ होगा।

पद्मावत (2018) 
2018 में यह फ़िल्म कई विवादों से घिरी रही, यहाँ तक कि इसे कुछ राज्यों में बैन भी किया गया था। लेकिन बावजूद इसके इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करते हुए 500 करोड़ से भी ज्यादा कमाई की थी। इस फ़िल्म में खिलजी का रोल रणवीर से पहले अजय को करने का आफर मिला था लेकिन बिजी होने के वज़ह उसी डेट पर वह यह फिल्म नहीं कर पाए थे। अजय देवगन इस फिल्म की कमाई को देखकर ज़रुर पछतावा हुआ होगा।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.