होम
गॉसिप
टेली टॉक
बॉक्स ऑफिस
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
CLOSE

South Couple: Samantha से तलाक के बाद भी इस डर से परेशान Naga Chaitanya, Image बचाने के लिए पहुंचे Delhi High Court

By Bollywood halchal | May 30, 2026

साउथ के जाने-माने अभिनेता नागा चैतन्य एक बार फिर चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि अभिनेता ने अपने तलाक के 4 साल 7 महीने बाद दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। एक समय पर सामंथा और नागा एक-दूसरे के प्यार में थे। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका। जल्द ही दोनों की शादी तलाक तक पहुंच गई। जिसके बाद नागा के किरदार पर काफी कीचड़ उछाला गया।

आज भी लोग अभिनेता को सामंथा का गुनहगार मानते हैं। यही कारण है कि अभिनेता ने अपने इमेज को बचाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। पर्सनालिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए नागा चैतन्य दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे थे। अभिनेता ने दावा किया है कि सोशल मीडिया पर पोर्नोग्राफिक कंटेंट और एआई डीप फेक के जरिए उनकी इमेज खराब की जा रही है। वहीं कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि नागा ने पहले सामंथा को धोखा दिया और उन पर एक्ट्रेस के करियर को तबाह करने की कोशिश के आरोप लगे हैं।

एक्शन मोड में टीम

अभिनेता की टीम ने इन सभी आरोपों को गलत बताया है। वहीं नागा के खिलाफ गलत बोलने वालों पर एक्शन लिए जाने की मांग की गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये फेयर क्रिटिसिज्म नहीं बल्कि ट्रोलिंग है, इससे किसी की इमेज खराब हो रही है। सोशल मीडिया पर ट्रैफिक पाने के लिए लोग अभिनेता के इमेज की धज्जियां उड़ा रहे हैं। आरोप है कि नागा के खिलाफ एआई टूल्स, डिजिटल मैनिपुलेशन, डीपफेक टेक्नोलॉजी और वॉइस क्लोनिंग के जरिए झूठे वीडियोज बनाए जा रहे हैं।

कोर्ट से मिली राहत

इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने समन जारी करने के आदेश दिए हैं। यह समन उन लोगों को भेजा जाएगा, जो सोशल मीडिया पर अभिनेता के खिलाफ बात कर रहे हैं। कोर्ट के कहा कि नागा चैतन्य एक पब्लिक फिगर हैं। ऐसे में उनके इमेज खराब होने के चांसेज काफी बढ़ जाते हैं। किसी के बारे में गलत खबरें फैलाने की सीमा है। हर चीज का बॉर्डर होना जरूरी है। यह खबर सामने आते ही अभिनेता के फैंस के बीच हंगामा मच गया।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.